{"_id":"69e12e02dc7aa617f70eacd4","slug":"png-holders-are-not-surrendering-lpg-hapur-news-c-135-1-hpr1005-140017-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पीएनजी धारक नहीं कर रहे एलपीजी सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पीएनजी धारक नहीं कर रहे एलपीजी सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नियमों को ताक पर रखकर जिले में पीएनजी कनेक्शन दिए गए। अब अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के बीच एलपीजी की बढ़ी किल्लत के बाद भी शासन के आदेशों को दरकिनार कर दिया गया है।
यह 6363 पीएनजी कनेक्शन धारक अब एलपीजी के कनेक्शन तक सरेंडर नहीं कर रहे हैं, जबकि शासनादेश है कि इन कनेक्शन धारकों को एलपीजी की आपूर्ति न की जाए। इसके बाद भी जिले में एलपीजी की आपूर्ति इन पीएनजी कनेक्शन धारकों को जारी है, जो अब चिंता का विषय बन गया है। हापुड़ में मोहल्ला शिवपुरी, श्रीनगर, रेवती कुंज, देवलोक कॉलोनी, रेलवे रोड, पंजाबी कॉलोनी, त्यागी नगर, न्यू शिवपुरी, कलक्टर गंज सहित कुछ मोहल्लों के घरों में आईजीएल कंपनी के कनेक्शन हैं। इसी प्रकार पिलखुवा के कुछ मोहल्लों के भवनों में पीएनजी की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिये हो रही है। जिले में अभी करीब 6363 पीएनजी कनेक्शन धारक हैं।
करीब एक माह पहले शासन ने आदेश दिए थे कि जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन हैं, उन्हें एलपीजी सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। साथ ही इन उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर के आदेश दिए गए थे। एक माह बीतने के बाद भी जिले में किसी भी पीएनजी कनेक्शन धारक ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है।
Trending Videos