सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Watchman's body found hanging in a closed factory, suicide suspected

Hapur News: बंद फैक्टरी में चौकीदार का फंदे पर लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Watchman's body found hanging in a closed factory, suicide suspected
विज्ञापन
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फेज-1 स्थित एफ ब्लॉक में बंद पड़ी एक फैक्टरी में चौकीदारी कर रहे अनिल निवासी गोविंद टाउन बेहटा हाजीपुर, जिला गाजियाबाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या की आशंका व्यक्त कर रही है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार अनिल पेशे से मजदूर था और लंबे समय से परिजनों से दूर रहकर यहीं रह रहा था। इसी दौरान उसने बिहार निवासी एक युवती से विवाह किया था, जो इन दिनों अपने मायके गई हुई है। यूपीएसआईडीसी फेज-1 के भूखंड संख्या 666 में स्थित शिवा इंजीनियरिंग कंपनी में तैनात चौकीदार दिलीप तीन दिन की छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था। उसकी जगह उसके ससुर के परिचित अनिल कुमार को अस्थायी रूप से चौकीदारी के लिए रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि बुधवार देर रात अनिल कुमार ने कंपनी के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया और अंदर फंदा लगा लिया। घटना से पहले उसने किसी परिचित को फोन कर अपनी जान देने की बात भी कही थी। बृहस्पतिवार सुबह चौकी प्रभारी यूपीएसआईडीसी को घटना की सूचना मिली।
थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed