सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur Roadways Depot gets the gift of five mini buses

Hapur News: हापुड़ रोडवेज डिपो को पांच मिनी बसों की मिली सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hapur Roadways Depot gets the gift of five mini buses
विज्ञापन
हापुड़। परिवहन निगम द्वारा यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण मार्गों पर भी बसों का संचालन किया जा रहा है। गांव से शहर तक का सफर सुगम बनाने के लिए हापुड़ रोडवेज डिपो को परिवहन निगम से पांच नई मिनी बसों की सौगात मिली है।
Trending Videos

हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, मुरादाबाद, बरेली, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर अनुबंधित और निगम की 131 बसों का संचालन होता है। शहर के साथ ही ग्रामीण मार्गों पर भी बसों का संचालन किया जा रहा है। जिले के गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शहर का सफर करते हैं। गांव से शहर तक का सफर सुगम बनाने के लिए नए ग्रामीण मांर्गों को चिह्नित कर मिनी रोडवेज बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम द्वारा पांच निजी बसों की सौगात हापुड़ रोडवेज डिपो को मिली है। यह बसें डिपो में पहुंच गई हैं और फिलहाल इनका संचालन किठौर और मोदीनगर मार्ग पर किया जा रहा है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार का कहना है कि पांच नई बसें डिपो को मिली हैं। ग्रामीण मार्गों पर संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed