सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Women create ruckus over smart meter, narrate their problems to MLA

Hapur News: स्मार्ट मीटर पर महिलाओं का हंगामा, विधायक को सुनाईं समस्याएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Women create ruckus over smart meter, narrate their problems to MLA
पिलखुवा के मोहल्ला मंडी में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं।संवाद - फोटो : विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत बेभरिया में टीबी खोजी अ​​भियान के तहत किया जा रहा एक्स-रे।
विज्ञापन
पिलखुवा। मोहल्ला मंडी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा सड़कों से निकलकर सीधे विधायक धर्मेश तोमर तक पहुंच गया। प्रदर्शन के बीच महिलाएं विधायक से मिलीं और समस्याएं सुनाई। हालात देखते ही विधायक ने मौके पर एक्सईएन मनीष कुमार यादव से बात कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
Trending Videos

स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार लोगाें की परेशानी बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि रिचार्ज होने के बावजूद मीटर बंद हो जाते हैं। ऐसे में इन मीटरों से लोगाें से पीछा छुड़वाया जाना चाहिए। इसके अलावा प्रदर्शन में शामिल कमलेश ने आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले लगाए गए स्मार्ट मीटर से निकली तारें गली मोहल्लों में लटक रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। बकाया होते ही बिना चेतावनी बिजली काट दी जाती है। भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन मनीष कुमार यादव ने बताया कि पुराने बिल बकाया वाले मामलों में दिक्कत आ रही है। अन्य मामलों की जांच कर तुरंत निस्तारण कराया जाएगा। वहीं, महिलाओं ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा और विभाग का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर कमलेश, सुधा अत्रि, सरिता, सुमन, रितु शाहिद काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed