{"_id":"69e13002fab7d64337068ce5","slug":"akshaya-tritiya-shopping-begins-in-the-markets-marriages-will-take-place-in-the-auspicious-time-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140015-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अक्षय तृतीया ः बाजारों में खरीदारी शुरू, अबूझ मुहूर्त में होंगे विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अक्षय तृतीया ः बाजारों में खरीदारी शुरू, अबूझ मुहूर्त में होंगे विवाह
विज्ञापन
अक्षय तृतीया को लेकर सराफा बाजार में जेवरात खरीदते व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। सुख, समृद्धि, संपत्ति, धन और सौभाग्य के आशीर्वाद के लिए प्रसिद्ध अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इसमें खरीदारी और नए काम शुरू करना बेहद शुभ होता है। इस दिन अबूझ सहालग में सैकड़ों विवाह संपन्न होंगे। इसके लिए बाजारों में भी खरीदारी शुरू हो गई है।
ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 07:27 बजे तक तृतीया रहेगी। अक्षय तृतीया में स्वर्ण, आभूषण, पात्र भूमि आदि किसी भी वस्तु का क्रय करना शुभ होता है। इस दिन किया हुआ जप, तप, व्रत, दान पुण्य सब कुछ अक्षय हो जाता है अर्थात उसका कभी क्षय नहीं होता, इसलिए इसे अक्षय तृतीया नाम दिया गया है। 20 अप्रैल को सुबह 5:55 बजे से 7:27 बजे तक भी अक्षय तृतीया का संयोग रहेगा, जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और मेष लग्न में उच्च राशि का सूर्य बहुत ही मंगलकारी योग बन रहा है। इसमें किया गया अनुष्ठान, पूजा, मुहूर्त भी विशेष लाभकारी होता है।
बाजारों में तैयारी शुरू : अक्षय तृतीया पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन अबूझ सहालग पर बिना मुहूर्त में शादियां संपन्न होती हैं। ऐसे में बैंक्वेट हॉल, फार्म हाऊस की बुकिंग हो चुकी है साथ ही विभिन्न स्थानों पर टेंट लगाकर शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा।
बाजार भी सजकर तैयार हैं और खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। सराफा, कपड़े, फुटवियर आदि दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला जारी है।
Trending Videos