सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP workers took out a rally in support of the Nari Shakti Vandan Act.

Hapur News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम का किया समर्थन, भाजपाइयों ने निकाली रैली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a rally in support of the Nari Shakti Vandan Act.
गढ़ नगर में नारी शक्ति वंदन के तहत बाइक रैली निकालते भाजपाई। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपाइयों ने नगर में बाइक रैली निकाली। शुभारंभ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तीकरण को लेकर लगातार प्रयत्नशील है।
Trending Videos


रैली नगर के मीरा रेती चौक से शुरू होकर सुभाष गेट, रविदास चौक, तहसील मुख्यालय के सामने से होते हुए आंबेडकर पार्क पर पहुंच कर संपन्न हुई। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की। भाजपा जिला मंत्री संगीता पुरुषोत्तम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है, जो सराहनीय है। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मिशन इंद्रधनुष समेत अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। बालिका शिक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, शासन और भाजपा की नीतियों के बारे में भी बताया। इस दौरान लता केवट, पिंकी त्यागी, रामौतार राजोरा, हरीशु पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed