{"_id":"69b1a3b7bcda0428910ffa6b","slug":"record-house-tax-collection-crosses-rs-5-crore-for-the-first-time-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138236-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाउस टैक्स की रिकॉर्ड वसूली, पहली बार पांच करोड़ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाउस टैक्स की रिकॉर्ड वसूली, पहली बार पांच करोड़ पार
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद में इस वर्ष हाउस टैक्स की वसूली पहली बार पांच करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले वर्ष जहां करीब चार करोड़ रुपये का गृह कर जमा हुआ था, वहीं इस बार यह बढ़कर पांच करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
पालिका के अनुसार पहले हाउस टैक्स जमा करने के लिए लोगों को कार्यालय आना पड़ता था, लेकिन ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही टैक्स जमा किया। इससे बकाया कर भी जमा हुआ और कुल वसूली में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस दौरान कई कर्मचारी एसआईआर ड्यूटी में लगे होने के कारण पालिका में स्टाफ कम रहा, इसके बावजूद हाउस टैक्स वसूली की प्रक्रिया जारी रही। कर निर्धारण अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष करीब चार करोड़ रुपये हाउस टैक्स जमा हुआ था, जबकि इस वर्ष वसूली बढ़कर पांच करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। ऑनलाइन भुगतान सुविधा मिलने से लोगों के लिए कर जमा करना आसान हुआ है और वसूली में तेजी आई है।
Trending Videos