{"_id":"69bd914005a311ca3d00823d","slug":"rte-700-applied-in-the-third-phase-portal-will-open-for-four-more-days-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138681-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई: तीसरे चरण में 700 ने किए आवेदन, चार दिन और खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई: तीसरे चरण में 700 ने किए आवेदन, चार दिन और खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत तीसरे चरण में 700 से अधिक छात्रों ने आवेदन कर दिया है। पोर्टल 25 मार्च तक खुला रहेगा। आवेदन करने वाले छात्रों का चयन लॉटरी से होगा। वहीं, पहले और दूसरे चरण में चिह्नित छात्रों को प्रवेश 31 मार्च तक दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
आरटीई में इस साल सीटें बढ़ी हैं, प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए छात्रों ने भी जमकर आवेदन किया है। शुरुआती दो चरण की लॉटरी निकाली जा चुकी है। पहले चरण में कुल 3418 आवेदन किए गए, इसमें 2739 आवेदन स्वीकृत हुए और 679 आवेदन अस्वीकृत किए गए। 1361 छात्रों को लॉटरी से सीटें आवंटित हुईं, जबकि 1378 का नंबर लॉटरी में नहीं आया।
इसी तरह दूसरे चरण में 1146 छात्रों ने आवेदन किया, इसमें 200 फॉर्म निरस्त हुए, 700 को लॉटरी के जरिये सीटें आवंटित हुईं। 246 छात्रों को लॉटरी में जगह नहीं मिल सकी। अब कांवेंट स्कूलों की बची सीटों पर प्रवेश के लिए तीसरा चरण चल रहा है। आवेदन के लिए पोर्टल 25 मार्च तक खुला रहेगा।
विभागीय अधिकारी प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक छात्रों से आवेदन करने की अपील कर रहे हैं। इस चरण में लॉटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी। बता दें कि पहले और दूसरे चरण में जितने छात्र चिह्नित हुए हैं, उन्हें 31 मार्च तक स्कूलों में प्रवेश दिला दिया जाएगा।
बीएसए रीतु तोमर का कहना है कि आरटीई में प्रवेश के लिए छात्र तीसरे चरण की प्रक्रिया में आवेदन करें, ताकि उन्हें लॉटरी में शामिल होने का अवसर मिल सके। चयनित छात्रों को जल्द प्रवेश दिलाया जाएगा।
Trending Videos