सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The impact of the war was visible, the price of extra premium petrol increased by Rs 1.99 per liter.

Hapur News: युद्ध का दिखा असर, एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल पर बढ़े 1.99 रुपये प्रति लीटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The impact of the war was visible, the price of extra premium petrol increased by Rs 1.99 per liter.
विज्ञापन
हापुड़। ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी युद्ध के कारण शुक्रवार को एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम 1.99 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। सामान्य के मुकाबले एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री जिले में करीब 20 प्रतिशत होती है। हालांकि, अभी जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। इस कारण पेट्रोल और डीजल को लेकर पंपों पर कोई लंबी कतारें नहीं लग रही हैं।
Trending Videos

जिले में करीब 70 पेट्रोल पंप हैं। इसके अलावा 20 सीएनजी पंप हैं। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर ही एक्स्ट्रा, स्पीड और पॉवर प्रीमियम वाला पेट्रोल मिलता है, जबकि निजी कंपनी रिलायंस और नायरा आदि पर एक्स्ट्रा प्रीमियम वाला पेट्रोल नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम 101.06 रुपये प्रति लीटर थे, जो शुक्रवार की सुबह युद्ध के कारण 1.99 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 103.05 रुपये हो गए। इस कारण एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के खरीदारों ने सामान्य तेल खरीदा। पेट्रोल पंप संचालक पारितोष गर्ग ने बताया कि एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल से वाहन का मायलेज अच्छा आता है। यह एक उच्च-गुणवत्ता वाला ईंधन है, इसमें 91 से अधिक ऑक्टेन रेटिंग (आमतौर पर 95) होती है। इस तेल से इंजन की सफाई, बेहतर ईंधन दक्षता (लगभग 3.95 प्रतिशत तक) प्रदान करते हैं। यह मुख्य रूप से लग्जरी कारों और स्पोर्ट्स बाइक के लिए डिजाइन किया गया है। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कोई कमी नहीं है। सामान्य पेट्रोल के दाम पूरी तरह से स्थिर हैं। लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed