सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The spokesperson's body was found lying on the floor of the agricultural laboratory under suspicious circumstances.

Hapur News: कृषि प्रयोगशाला के फर्श पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला प्रवक्ता का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The spokesperson's body was found lying on the floor of the agricultural laboratory under suspicious circumstances.
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज की कृषि प्रयोगशाला में कृषि विज्ञान के प्रवक्ता रविंद्र कुमार चौधरी (55) निवासी गांव उत्तरी खटायन जिला मुजफ्फरनगर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फर्श पर पड़ा मिला। कॉलेज में कार्यरत बाबू ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने स्टॉफ की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और जांच पड़ताल की। टीम को शव के पास डस्टबिन में एक स्टील की कटोरी व एक कागज का पाउच भी मिला है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जाहिर कर रही है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार रविंद्र चौधरी वर्ष 2017 से मेरठ रोड स्थित श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में तैनात थे। 17 मार्च से एसएसवी इंटर कॉलेज में बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन में उनकी ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार को ड्यूटी पर न पहुंचने पर इंटर कॉलेज में उनकी तलाश की गई। इस दौरान कॉलेज में कार्यरत बाबू प्रबल ने उन्हें कृषि प्रयोगशाला में जाकर देखा तो यहां दरवाजे पर कमरे के एक दरवाजे पर ताला लगा था, जबकि दूसरा अंदर से बंद था। उन्होंने सीढ़ी लगाकर दीवार के सहारे खिड़की में झांककर देखा कि रविंद्र चौधरी का शव प्रयोगशाला में फर्श पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर प्रधानाचार्य पहुंचे और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस टीम को प्रयोगशाला में रखे डस्टबिन में एक स्टील की कटोरी व एक कागज का पाउच भी मिला है। प्रयोगशाला में किसी विषैले पदार्थ की बदबू आ भी आ रही थी। प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना प्रवक्ता के परिजनों को दी। बताया जा रहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रवक्ता तनाव में रहते थे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रवक्ता द्वारा विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा भी पुलिस टीम सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। स्टॉफ से भी उनके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed