{"_id":"697f87716b0a3d74ad01c12c","slug":"two-accused-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-136556-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फिश प्लेट चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फिश प्लेट चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र में रेलवे लाइन से फिश प्लेट चोरी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने फरार आरोपी के साथ कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।
पिलखुवा क्षेत्र के लाखन रेलवे फाटक के 30 दिसंबर को रेलवे लाइन को जोड़ने वाली फिश प्लेट चोरी कर ली थी। इसके बाद 26 जनवरी को इस स्थान पर दोबारा से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान चोर मौके पर स्कूटी छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के बाद ट्रेनों का संचालन धीमी गति से कराया गया था। दोनों मामलों में आरपीएफ थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों मामलों की जांच में उप निरीक्षक अनिल कुमार तेवतिया ने टीम के साथ एक आरोपी दीपू तोमर पुत्र राकेश तोमर निवासी लाखन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता लगा कि उसने रिलायंस रोड के मोड पर कबाड़ की दुकान पर जाकर चोरी की फिश प्लेट को जान मोहम्मद को बेच दी थी। पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर चोरी हुई फिश प्लेट को बरामद किया गया।
Trending Videos