सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Womans body found murdered and dumped in sugarcane field in Garhmukteshwar

गन्ने के खेत में मिला आठ दिन पुराना शव: काम कर रहे किसान को आई तेज बदबू, जाकर देखा तो पड़ी थी महिला की लाश

संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Mar 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

 शव के सड़ने के कारण महिला की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Womans body found murdered and dumped in sugarcane field in Garhmukteshwar
खेत में मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलड़ी में एक महिला की हत्या कर उसका शव ईंख के खेत में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब सात से आठ दिन से खेत में पड़ा शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे साफ है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सुनसान खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Trending Videos

खेत गए किसान ने देखी लाश
मंगलवार को गांव फुलड़ी का एक किसान अपने ईंख के खेत में काम करने के लिए पहुंचा था। खेत के बीचो-बीच पहुंचने पर उसे तेज बदबू महसूस हुई। किसान ने जब आसपास देखा तो ईंख के बीच एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। शव देखते ही किसान के होश उड़ गए और उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और खेत में शव पड़े होने की खबर पूरे गांव में फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की उम्र 25 से 30 के बीच
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार शव करीब सात से आठ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के सड़ने के कारण महिला की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटनास्थल पर महिला की पहचान से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला है, जिससे पुलिस को मृतका की शिनाख्त करने में परेशानी हो रही है। 

ग्रामीणों से हुई पूछताछ
घटना की सूचना मिलने पर सीओ स्तुति सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों में भी महिला की पहचान के लिए सूचना भेजी जा रही है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है कि कहीं किसी महिला के लापता होने की जानकारी तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed