{"_id":"69af1930a51b5cb72d000907","slug":"10-crore-hospital-not-operational-even-after-11-months-hardoi-news-c-213-sknp1042-146103-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 10 करोड़ का अस्पताल 11 माह बाद भी शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 10 करोड़ का अस्पताल 11 माह बाद भी शुरू नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्ल्यूसिव
फोटो 19: चौसार में नवनिर्मित सीएचसी भवन। संवाद
- मुख्यमंत्री ने 11 माह पहले किया था चौसार में सीएचसी का लोकार्पण
- अब तक न स्टाफ की तैनाती की गई, न जुटाए जा सके उपकरण
राघवेंद्र प्रताप सिंह
हरपालपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 माह पहले तकरीबन 10 करोड़ रुपये से बने जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया था, उसका संचालन अब भी शुरू नहीं हो पाया है। भवन निर्माण हो जाने के बाद भी यहां न तो स्टाफ की तैनाती की गई और न ही सीएचसी पर आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। मामला सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के चौसार में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।
कटरी के इलाके में पिछले कुछ वर्ष में तेजी से विकास कार्य हुए हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में बहुत सकारात्मक बदलाव नहीं आया है। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से चौसार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव शासन ने स्वीकार किया था। यह प्रस्ताव स्वीकार होने पर स्थानीय लोगों में खुशी इस बात की थी कि गंभीर नहीं, लेकिन सामान्य रोगों का उपचार कराने के लिए उन्हें हरपालपुर, सवायजपुर या फर्रुखाबाद की दौड़ नहीं लगानी होगी।
दो साल पहले मंजूर हुए प्रस्ताव के क्रम में 9,60,59,000 रुपये खर्च कर चौसार में सीएचसी भवन का निर्माण हो गया। बीते वर्ष 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौसार सीएचसी भवन का वर्चुअल लोकार्पण भी कर दिया। लोकार्पण हो जाने के कारण लोगों को उम्मीद थी कि सीएचसी का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। इससे उलट अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया है। न तो यहां स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है और न ही मरीजों के उपचार में काम आने वाले उपकरण।
इनसेट
सीएचसी का संचालन शुरू होने से लाभान्वित होंगे 25 गांवों के लोग
चौसार में स्थित सीएचसी का संचालन शुरू होने से 25 गांवों के लोगों को फायदा होगा। रामगंगा और गंगा के बीच बसे खद्दीपुर, बड़ीजोर दहेलिया, मुरबा शहाबुद्दीनपुर, ढकपुरा, बारामऊ, मुर्चा बेहटालाखी, अरवल समेत करीब 25 गांवों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हरपालपुर या फर्रुखाबाद जाते हैं। संचालन शुरू हो तो इन लोगों को लाभ मिलेगा।
वर्जन
सीएचसी का भवन बन चुका है। इसका लोकार्पण भी हो गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उपकरण की उपलब्धता की कोशिश भी हो रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द सीएचसी का संचालन शुरू करा दिया जाए।-डॉ. भावनाथ पांडेय, सीएमओ
Trending Videos