सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   As the heat increased, the system started failing, consumers were suffering due to local faults.

Hardoi News: गर्मी बढ़ते ही जवाब देने लगा सिस्टम, लोकल फॉल्ट से उपभोक्ता बेहाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
As the heat increased, the system started failing, consumers were suffering due to local faults.
विज्ञापन
हरदोई। मार्च की शुरुआत के साथ ही पारे में आए उछाल ने विद्युत निगम के दावों की पोल खोलनी शुरू कर दी। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली लाइनों पर लोड बढ़ गया है, इससे लोकल फॉल्ट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। मंगलवार रात मन्नापुरवा और महोलिया शिवपार उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मन्नापुरवा उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्लों में देर शाम से ही तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद घंटों तक फॉल्ट को सुधारा नहीं जा सका। उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में 11 केवी लाइन का तार टूटने से देर रात करीब दो बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसी प्रकार नानक गंज झाले पर भी फॉल्ट के कारण बिजली बंद रही। यही हाल महोलिया शिवपार उपकेंद्र का रहा, जहां जंपर उड़ने की वजह से बिजली की आवाजाही लगी रही। उमस और गर्मी के बीच बिजली न होने से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान दिखे। विद्युत निगम की टीम देर रात तक फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए जूझती नजर आई। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे का कहना है कि अचानक तापमान बढ़ने से ट्रांसफार्मर और लाइनों पर दबाव बढ़ गया है। तारों पर ओवरलोड होते ही फॉल्ट की समस्या आ रही है। देर रात करीब 2 बजे के बाद कुछ हिस्सों में आपूर्ति बहाल की जा सकी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed