Hardoi: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, बेटी बोली- छह लोगों ने गला दबाकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस
Hardoi News: हरदोई के आदमपुर में किसान केशन की संदिग्ध मौत हो गई। बेटी ने छह लोगों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विस्तार
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में बृहस्पतिवार की भोर किसान केशन (43) पुत्र भिम्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बेटी ने छह लोगों पर लाठी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया अंर नमूना लिए। पुलिस ने मृतक की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक केशन गांव के उत्तर पक्की सड़क पर 300 मीटर दूर खेत में अर्धनिर्मित पक्के मकान में परिवार के साथ रहकर खेती करता था और छोटी पान पुड़िया की दुकान करता था। बुधवार की रात 10 बजे केशन बरामदा में तखत पर, बेटी अर्धनिर्मित दुकानों में और मां दरवाजे पर छप्पर के नीचे सो गए थे। मृतक की बेटी सरिता ने बताया कि गांव के पश्चिम 300 मीटर दूर अपने खेत में पिता केशन पक्का मकान बनवा रहे थे। इन दिनों केशन परिवार के साथ रहता था।
तखत के नीछे गिरे थे पिता, मुंह से बह रहा था खून
बेटी सरिता ने बताया कि बुधवार की सुबह मां उर्मिला अपनी बहन की बेटी अंकिमा के घर गई थी और साथ मे छोटा भाई पारस यू के लिप्टिस के पौधा लेने कोतवाली बेनीगंज के ग्राम देवरिया गई थी। सरिता ने बताया कि दो बजे पापा ने पानी मांगा था, तो सब सही था। फिर सो गई, इसके बाद चार बजे फिर पापा ने पानी मांगा। तब देखा कि पिता केशन तखत के नीछे गिरे पड़े थे। मुंह से खून बह रहा था। आरोप लगाते हुए बताया कि पापा ने कहा कि बिटिया बचा लो। छह लोगो ने लाठी से गला दबाकर मारा है। सरिता शोर मचाया, तो पड़ोसी चचेरी दादी ने मौके पर पहुंची।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतका की मां सुमित्रा को न दिखाई देता और न ही सुनाई देता। सरिता ने बताया कि बड़े भाई विशाल, लवकुश पानीपत में प्राइवेट नौकरी करते है। मृतक की पत्नी उर्मिला ने बताया कि पति केशन का छह माह पूर्व लीवर खराब हुआ था, जो ठीक हो गया था। तब से कभी-कभी खेती करते रहते थे और पान पुड़िया की दुकान करता था। किसी से कोई रंजिश नही सुबह चार बजे सूचना मिली थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र ने बताया मृतक की पत्नी उर्मिला की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसकी रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।