{"_id":"69af1a4719b50f5814059129","slug":"14400-candidates-will-appear-in-the-sub-inspector-recruitment-examination-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146097-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 14,400 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 14,400 अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
14 और 15 मार्च को हो दस केंद्रों पर दो-दो पाली में होगी परीक्षा
प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता के साथ जुटाए बंदोबस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दरोगा भर्ती परीक्षा में 14,400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शासन ने जिले के लिए परीक्षार्थियों का आवंटन किया है। 14 और 15 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा के लिए प्रशासन ने दस स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा दो-दो पाली में होगी। प्रशासन ने परीक्षा को शुचिता से कराने के साथ ही अन्य बंदोबस्त भी जुटाए हैं।
दरोगा परीक्षा के लिए शासन ने जिले को 14,400 अभ्यर्थी आवंटित किए हैं। एक पाली के लिए 3,600 अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया है। प्रशासन की तरफ से परीक्षा कराने के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया है। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। प्रशासन की तरफ से बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आर्यकन्या पाठशाला, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी हरदोई, राजकीय पॉलिटेक्निक में परीक्षा के लिए एक-एक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया है।
बताया गया कि ऐसे ही सीएसएन पीजी कॉलेज, जीआईसी हरदोई, महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज और श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए एक-एक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों को आवंटित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं को जुटाने और सेक्टर मजिस्ट्रेट को इसकी पड़ताल की जिम्मेदारी दी गई है।
वर्जन
सभी केंद्रों पर बनेंगे क्लॉक रूम
सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैग, घड़ी मोबाइल आदि को सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम बनाए जाएंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी आदि की दुकानें बंद रहेंगी। दरोगा भर्ती परीक्षा शुचिता से कराने के साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और पुलिस फोर्स की तैनाती के लिए कहा गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास दुकानें बंद रहेंगी। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर हेल्पडेस्क स्थापित की जाएंगी। निकाय के रैनबसेरा भी व्यवस्थित रहेंगे, ताकि अभ्यर्थी रात सुविधाजनक ढंग से बिता सकें।- अनुनय झा, जिलाधिकारी
Trending Videos