{"_id":"6a6ce0058b230b4e0f0d7e4a","slug":"317-lakh-cusecs-of-water-released-into-the-ganga-river-hardoi-news-c-213-1-hra1001-154108-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गंगा नदी में छोड़ा गया 3.17 लाख क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गंगा नदी में छोड़ा गया 3.17 लाख क्यूसेक पानी
विज्ञापन
फोटो 37: गंगा नदी में राजघाट पर बढ़ा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बैराजों से छोड़ा गया पानी जिले में तीसरे दिन पहुंच पाता है। दो दिन में गंगा नदी में करीब छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं शुक्रवार को ही 3.17 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर दो दिन बाद जिले में दिखेगा। इससे नदियों में पानी बढ़ने की आशंका है। बाढ़ से कटरी और कटियारी क्षेत्र के गांव प्रभावित होते हैं।
पहाड़ों पर हो रही बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से जिले में प्रवाहित गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के पानी में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 1,53,912 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 1,63,181 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी दो दिन बाद जिले में आएगा। वहीं पिछले दिनों बैराजों से छोड़े गए पानी के चलते गंगा नदी के पानी में फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर 25 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पानी 136.40 मीटर गेज पर आ गया है, जो कि चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर गेज से 20 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं रामगंगा नदी का पानी शाहजहांपुर के डबरी घाट पर 10 सेंटीमीटर कम होकर 134.34 मीटर गेज और गर्रा नदी का पानी 143.90 मीटर गेज पर आ गया है।
रामगंगा और गर्रा नदियों में पानी कम होने से कटियारी क्षेत्र में इनकी सहायक नदियों में भी पानी कम होने लगा है। इससे कटियारी क्षेत्र के नदियों के तटवर्ती किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं गंगा नदी में पानी बढ़ने के साथ ही बैराजों से बड़ी मात्रा में छोड़े गए पानी ने चिंता भी बढ़ाई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी के साथ ही नदियों के पानी पर नजर रखी जा रही है। संभावित बाढ़ से निपटने के सभी बंदोबस्त करा लिए गए हैं।