{"_id":"6993889562df5242e209eda9","slug":"a-burning-candle-fell-and-caused-a-fire-burning-an-innocent-child-alive-athroli-news-c-108-1-atl1001-103800-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जलती मोमबत्ती गिरने से लगी आग, जिंदा जला मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जलती मोमबत्ती गिरने से लगी आग, जिंदा जला मासूम
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोधा थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में सोमवार सुबह नौ बजे जलती हुई मोमबत्ती कपड़ों पर गिरने से आग लग गई और कमरे में सोए आठ माह के मासूम धीरज की जलकर मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से उसकी मां सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
धीरज गांव के भीकंबर सिंह का पुत्र था।उनकी पत्नी आरती के अनुसार उनके पति नोएडा में मजदूरी करते हैं और वह वहीं पर थे। सास प्रेमवती सोमवार सुबह मजदूरी पर सरसो काटने के लिए चली गईं। वह बेटे को सुलाकर कूड़ा डालने चली गईं और उसने मोमबत्ती जलाकर दीवार में बनी अलमारी में रख दी। उनके जाने के बाद जलती हुई मोमबत्ती कपड़ों पर गिर गई। इससे कमरे में आग लग गई।
आग धीरज की चारपाई तक पहुंच गई। कमरे से बाहर निकल रहे धुएं को देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आरती सहित मोहल्ले के लोग भागकर पहुंचे, तब तक आग विकराल हो चुकी थी। मासूम धीरज जले कपड़ों में चिपककर तड़प रहा था। कपड़ों को काटकर लोगों ने उसे बाहर निकाला और तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां दोपहर दो बजे उसने दम तोड़ दिया। खबर पर देशराज राजपूत सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर परिजन को ढाढ़स बंधाया। वहीं सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
-- -- -
बकाया पर विभाग ने काट दिया था बिजली का कनेक्शन
भीकंबर सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह बिजली का बिल नहीं जमा कर सके थे। इस पर एक माह पहले विद्युत विभाग ने उनके घर का बिजली का कनेक्शन काट दिया था और केबल उतार ली थी।
पत्नी और मां रोजाना रात को मोमबत्ती जलाकर घरेलू कामकाज निपटाती थीं। सोमवार की सुबह कमरे में अंधेरा था और पत्नी आरती कूड़ा डालने बाहर जा रही थी। बेटा अंधेरे के कारण डरे नहीं, इसलिए मोमबत्ती जलाकर अलमारी में रख दी थी।
Trending Videos