सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer dies of cardiac arrest

Hardoi News: हृदय गति रुकने से किसान की मौत

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of cardiac arrest
विज्ञापन
कस्बे के मजरा नगला जाट निवासी किसान प्रेमपाल सिंह (53) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। प्रेमपाल सिंह 14 फरवरी की शाम अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे थे।
Trending Videos




प्रेमपाल सिंह नौ फरवरी को गांव से अपने साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। रविवार की सुबह आठ बजे के करीब गांव के शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। उसके बाद अपने घर चले गए। यहां नाश्ते के बाद आराम करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्होंने बताया कि पसलियों में दर्द हो रहा है। परिवार वालों ने बाम लगाया लेकिन, कोई आराम नहीं हुआ। रविवार की शाम छह बजे परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed