{"_id":"69cea72e2242b35fed0d758b","slug":"a-festival-site-will-be-built-in-pushpatali-at-a-cost-of-rs-1-crore-work-will-be-done-in-the-vidhansabha-constituency-at-a-cost-of-rs-495-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-147384-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक करोड़ से पुष्पताली में बनेगा उत्सव स्थल, विस क्षेत्र में होंगे 4.95 करोड़ से काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक करोड़ से पुष्पताली में बनेगा उत्सव स्थल, विस क्षेत्र में होंगे 4.95 करोड़ से काम
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री की घोषणा पर गोपामऊ विधायक के प्रस्ताव पर उनके अपने गांव भड़ायल के मजरा पुष्पताली में करीब एक करोड़ रुपये से उत्सव स्थल बनवाया जाएगा। वहीं छह अन्य कामों को भी कराया जाएगा। इन कामों को कराए जाने पर करीब 4,95,10,000 रुपये खर्च किए जाएंगे।
त्वरित आर्थिक विकास योजना में शासन ने विधायक के प्रस्ताव पर कामों को कराने की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दे दी है। वहीं काम कराने के लिए पहली किस्त में 2.38 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं। काम कराने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। शासन ने काम कराने के लिए पुष्पताली में उत्सव स्थल के लिए 48 लाख रुपये, नाली बनवाने के लिए सात लाख रुपये, धोबिया आश्रम तक इंटरलाकिंग के लिए 33 लाख रुपये, एकघरा में इंटरलाकिंग के लिए 19 लाख रुपये, देवीपुरवा में मार्ग के डामरीकरण के लिए 43 लाख रुपये सरावर में इंटरलाकिंग के लिए 18 लाख रुपये, ईमामपुर से कंजड़पुरवा तक इंटरलाकिंग के लिए 38 लाख रुपये और साखिनी में इंटरलाकिंग के लिए 32 लाख रुपये जिले को मिल गए हैं।
-- -
विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ में त्वरित आर्थिक विकास योजना में यह होंगे काम :
गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की घोषणा पर नियोजन विभाग ने दी मंजूरी में कामों को कराने के लिए पहली किस्त के रुपये दे दिए हैं। इसमें ग्राम पंचायत भड़ायल के मजरा पुष्पताली में सामुदायिक केंद्र-उत्सव स्थल के लिए 99.37 लाख रुपये, पुष्पताली में ही पानी निकास के लिए नाली बनवाए जाने के लिए 15.33 लाख रुपये, प्राथमिक विद्यालय धोबिया के पास से आश्रम रोड धोबिया तक इंटरलाकिंग के लिए 68 लाख रुपये, एकघरा में डब्लू के मकान से सार्वजनिक शौचालय तक इंटरलाकिंग के लिए 38.79 लाख रुपये, थोकखाला के मजरा देवीपुरवा में पशु आश्रयस्थल से गांव तक डामरीकृत मार्ग के लिए 89.58 लाख रुपये, सरावर गांव में रामराखन दीक्षित के मकान से सुभाष मिश्रा के मकान तक इंटरलाकिंग के लिए 37.27 लाख रुपये, ईमामपुर से कंजड़पुरवा तक इंटरलाकिंग मार्ग के लिए 79.66 लाख रुपये और साखिन में परिक्रमा मार्ग से बरबटापुर गांव तक इंटरलाकिंग के लिए 67.10 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
-- -
त्वरित आर्थिक विकास योजना में जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी के साथ ही काम कराने के लिए पहली किस्त के रुपये दे दिए हैं। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि समय से प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम को शुरू कराया जाएगा। इससे काम समय से पूरा कराया जा सकेगा। काम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
Trending Videos