सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A truck loaded with sugarcane hit a mother and son riding a bike, killing the mother.

Hardoi News: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, मां की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
A truck loaded with sugarcane hit a mother and son riding a bike, killing the mother.
फोटो-19- प्रेमा। फाइल फोटो
विज्ञापन
पिहानी। नगर के करावां तिराहे के पास मंगलवार सुबह गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां मां को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। बाइक सवार मां-बेटा एक अन्न प्राशन समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
Trending Videos

सीतापुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी राजकुमार खेती करते हैं। राजकुमार की पुत्री अंशिका मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां में रहती हैं। राजकुमार के पुत्र अमन (21) के मुताबिक, बड़ी बहन अंशिका के देवर गौरव के पुत्र का अन्न प्राशन 10 फरवरी को था। इसमें शामिल होने के लिए वह और उनकी मां प्रेमा (45) मंगलवार सुबह बाइक से बिजगवां जा रही थीं। इस दौरान नगर के करावांं तिराहे के पास उनकी बाइक में गन्ना लदे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों सिर के बल सड़क पर गिर गए। प्रेमा को गंभीर चोटें आईं जबकि उन्हें मामूली चोटें आईं। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्रेमा को मृत घोषित कर दिया। प्रेमा के परिवार में पति, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। ट्रक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

फोटो-19- प्रेमा। फाइल फोटो

फोटो-19- प्रेमा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed