{"_id":"698b6b1982fba0e4d704dd49","slug":"combo-packages-are-a-great-way-to-decorate-your-daughters-home-and-theyre-easy-to-buy-hardoi-news-c-213-1-hra1004-144719-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिटिया की गृहस्थी सजाने में कॉम्बो पैकज की धूम, खरीदना भी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिटिया की गृहस्थी सजाने में कॉम्बो पैकज की धूम, खरीदना भी आसान
विज्ञापन
फोटो-14- इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शादी में बिटिया की गृहस्थी सजाने के लिए फर्नीचर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीद तेजी से बढ़ी है। जीएसटी कम होने से इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर पहले की अपेक्षा सस्ते हुए हैं। इसके बाद भी दुकानदारों ने आइटमों के कॉम्बो पैकेज बनाकर बाबुलों को सहूलियत दी है। फाइनेंस कंपनियों ने खरीदारी की राह भी आसान कर दी है। बिना ब्याज के आसान किस्तों में पूरी गृहस्थी का सामान कुछ ही समय में मिल जा रहा है।
शादी में बेटी को उपहार देने के लिए फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित प्रतिष्ठानों पर इन दिनों खूब रौनक है। उपहार देने के लिए लोग बेड, सोफा, अलमारी और डाइनिंग टेबल जैसे सामान की खरीदारी कर रहे हैं। डिजाइनर बेड, कॉर्नर सोफा और एल-शेप सोफा की मांग सबसे अधिक है। इलेक्ट्रॉनिक आइटमों में एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, माइक्रोवेव ओवन और अन्य सामान खरीदे जा रहे हैं। टैक्स कम होने से लोगों के लिए चीजें सस्ती हुई हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार भी कॉम्बो पैकेज बनाकर छूट दे रहे हैं। इससे बाजार में बढ़ी रौनक से कारोबारी भी उत्साहित हैं।
फाइनेंस की सुविधा ने बढ़ाई खरीदारी
अलग-अलग कंपनियाें की तरफ से फाइनेंस सुविधा ने भी मध्य वर्गीय परिवारों के लिए राह आसान कर दी है। शहर के विजय इलेक्ट्रॉनिक्स और वैल्यू प्लस जैसे प्रतिष्ठानों पर जीरो प्रतिशत ब्याज और आसान ईएमआई की सुविधा पर लाखों रुपये की खरीदारी कर रहे हैं। इसके लिए मात्र आधार कार्ड और कुछ जरूरी दस्तावेज लगाने पड़ रहे हैं।
-विजय इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर राम कुमार गुप्ता ने बताया कि जीएसटी कम होने और फाइनेंस की सुविधा मिलने से ग्राहकों का बजट नहीं बिगड़ रहा है। लोग अब पुराने ढर्रे के बजाय आधुनिक डिजाइन के फर्नीचर और स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।
-वैल्यू प्लस के प्रोपराइटर पवन जैन ने बताया कि कॉम्बो पैकेजों में सोफा सेट, बेड, ड्रेसिंग टेबल के साथ फ्रिज, वाशिंग मशीन और एलईडी टीवी जैसे आवश्यक सामान एक साथ रियायती दरों पर मिल रहे हैं। पैकेजों को एक लाख से खरीदा जा सकता है। इसके बाद जैसे आइटम बढ़ेंगे कीमतें बढ़ जाएंगी।
फर्नीचर और उनके दाम (रुपये )
- डबल बेड 15,000 से 30,000
- सिंगल बेड 8,000 से 14,000
- सोफा सेट 12,000 से 30,000
- अलमीरा 10,000 से 20,000
- ड्रेसिंग टेबल 6,000 से 10,000
- कुर्सी-मेज सेट 2,500 से 4,000
- एलईडी 32 इंच 9,000 से 15,000
- रेफ्रिजरेटर 12,000 से 20,000
- वाशिंग मशीन 9,000 से 15,000
Trending Videos