{"_id":"698b6db226ab82b88404be28","slug":"video-hardoi-sugarcane-laden-truck-hits-mother-and-son-riding-a-bike-mother-dies-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, मां की मौत
नगर के करावां तिराहे के पास मंगलवार सुबह गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां मां को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। बाइक सवार मां-बेटा एक अन्न प्राशन समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
सीतापुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी राजकुमार खेती करते हैं। राजकुमार की पुत्री अंशिका मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां में रहती हैं। राजकुमार के पुत्र अमन (21) के मुताबिक, बड़ी बहन अंशिका के देवर गौरव के पुत्र का अन्न प्राशन 10 फरवरी को था। इसमें शामिल होने के लिए वह और उनकी मां प्रेमा (45) मंगलवार सुबह बाइक से बिजगवां जा रही थीं। इस दौरान नगर के करावांं तिराहे के पास उनकी बाइक में गन्ना लदे ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों सिर के बल सड़क पर गिर गए। प्रेमा को गंभीर चोटें आईं जबकि उन्हें मामूली चोटें आईं। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्रेमा को मृत घोषित कर दिया। प्रेमा के परिवार में पति, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। ट्रक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।