सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man injured in a road accident died on the fourth day.

Hardoi News: सड़क हादसे में घायल युवक की चौथे दिन मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
A young man injured in a road accident died on the fourth day.
फोटो-34- गोलू उर्फ गुरुपाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेनीगंज। कछौना कोतवाली क्षेत्र में 18 फरवरी को सड़क हादसे में घायल युवक की शनिवार रात लखनऊ में मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिघिया निवासी गोलू उर्फ गुरुपाल (23) पंजाब में एक फैक्टरी में काम करते थे। पत्नी सुमन ने बताया कि गोलू की बुआ सुनीता कछौना कोतवाली क्षेत्र के कटियामऊ में रहती हैं। 17 फरवरी को बुआ के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोलू कटियामऊ बाइक से गए थे।
18 फरवरी की शाम वह वापस गांव जा रहे थे। इस दौरान कटियामऊ के पास उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कछौना सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ ले गए थे। वहां उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार रात उनकी मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। गोलू के परिवार में पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्री है। कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed