सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Distressed by his wife's failure to return from her parents' home, the young man hanged himself.

Hardoi News: मायके से नहीं आई पत्नी, आहत युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Distressed by his wife's failure to return from her parents' home, the young man hanged himself.
फोटो-14- प्रदीप। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के बिलंदखेड़ा में शनिवार देर शाम बरामदे में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव देखकर बिलख पड़े। मृतक की मां के मुताबिक, बहू मायके से ससुराल नहीं आई थी। इससे पुत्र परेशान था।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के बिलंदखेड़ा निवासी प्रदीप (30) खेती करते थे। मां बिसुना ने बताया कि प्रदीप की ससुराल अतरौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर में है। प्रदीप की पत्नी रोली गर्भवती थीं। रोली एक माह पहले अपने मायके चली गई थीं। वहां रोली ने चार फरवरी को पुत्र को जन्म दिया था। 18 फरवरी को प्रदीप रोली को लेने गए थे लेकिन रोली नहीं आईं। प्रदीप वापस आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम बिसुना मकान के बाहर बैठी थीं। देर शाम वह मकान के अंदर गईं। वहां उन्होंने प्रदीप का शव रोली की साड़ी के फंदे से लटका देखा। वह बिलख पड़ीं। मौके पर अन्य परिजन आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। प्रदीप के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed