सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Middle-aged man dies after being injured when a bull comes in front of his bike

Hardoi News: बाइक के सामने सांड़ आने से घायल हुए अधेड़ की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after being injured when a bull comes in front of his bike
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। बीती 19 फरवरी को बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बेहटा धीरा ब्रह्मबाबा के पास बाइक के सामने सांड आने से घायल हुए अधेड़ की लखनऊ में शनिवार शाम मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा धीरा निवासी कुलदीप मिश्रा (50) पुरोहित थे। भतीजे बबलू शुक्ला ने बताया कि चाचा कुलदीप गांव निवासी अपने दोस्त सूर्यप्रकाश (40) के साथ 19 फरवरी की सुबह हरदोई शहर गए थे। दोपहर के समय दोनों बाइक से वापस गांव आ रहे थे। इस दौरान बेहटा धीरा ब्रह्मबाबा के पास अचानक बाइक के सामने सांड़ आ गया। इसमें दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसमें कुलदीप को गंभीर चोटें आईं। सूर्यप्रकाश को मामूली चोटें आईं। परिजन कुलदीप को प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन उनको लखनऊ ले गए। वहां उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। कुलदीप के परिवार में पत्नी मंजू, दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed