सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Justice and public welfare have to be made available to everyone: Rita Kaushik

न्याय और जनकल्याण को हर किसी तक पहुंचाना है : रीता कौशिक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Justice and public welfare have to be made available to everyone: Rita Kaushik
फोटो 48 : वि​धिक जागरूकता व सेवा​ ​शिविर में स्टाल पर एलडीएम एके रंजन से जानकारी लेतीं जिला जज
विज्ञापन
हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विक्टोरिया हाल में रविवार को लगाए गए मेगा विधिक जागरूकता और सेवा शिविर में जिला जज रीता कौशिक ने अधिकारियों के साथ विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। शिविर में कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य न्याय और जनकल्याण को हर किसी तक पहुंचाना है।
Trending Videos

जिला जज ने पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाया जाना है। प्राधिकरण आमजन की पीड़ा को समझते हुए प्रशासन के सहयोग से लोगों को एक मंच पर ले आया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित किया जा रहा है। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण अवसर है जिसमें न्याय और विकास की योजनाएं दोनों के बारे में आमजन को जानकारी व लाभ दिया गया है। प्राधिकरण सेतु का काम कर रहा है। पहले व्यक्तियों को जानकारी के लिए जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय पर जाना पड़ता था, अब प्रत्येक पंचायत में सुविधा मिल रही है। एएसपी सुबोध गौतम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रेरणा स्रोत हैं हम लोग भी चौपाल लगाते हैं उसमें ग्राम स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काव्या सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोई भी पत्र योजनाओं से वंचित न रहे। प्रशासन के सहयोग से एक ही मंच पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ पहुंचाया गया है। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश महेंद्र नाथ, एडीजे श्रद्धा तिवारी, मनमोहन सिंह, यशपाल सिंह, भूपेंद्र प्रताप, श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, सीवीओ डॉ. एके सिंह, एलडीएम अरविंद रंजन, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, डीडी एजी सतीश कुमार, डीडीओ कमलेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। संचालन सीजीएम रिचा वर्मा और सिविल जज जीशान खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed