{"_id":"699b3d07de9e7c33fb07b00e","slug":"fir-against-accused-who-duped-rs-79000-in-the-name-of-sending-abroad-hardoi-news-c-213-1-hra1006-145415-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विदेश भेजने के नाम पर 79 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विदेश भेजने के नाम पर 79 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने उनसे 1.74 लाख रुपये लिए थे। 95 हजार वापस कर दिए, लेकिन 79 हजार रुपये देने से मना कर दिया। आरोपी ने उनसे गाली गलौज की।
नगर के मोहल्ला मीर सराय निवासी सुनील कुमार ने पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि अमेठी जनपद के कस्बा जायस निवासी अमन ने 10 जनवरी 2024 को लखनऊ स्थित जूही ट्रैवल्स कार्यालय में विदेश भेजने के लिए उनका इंटरव्यू कराया था। आरोपी ने उनसे 2.30 लाख रुपये मांगे थे। आरोपी को 1.74 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के अमन के खाते में जनवरी 2024 से अगस्त 2024 के बीच कई बार में 1,74,000 रुपये ट्रांसफर किए थे।
रुपये देने के बावजूद आरोपी उन्हें विदेश भेजने का झांसा देता रहा। जब उससे रुपये वापस मांगे तो वह हिलाहवाली करने लगा। कुछ दिन बाद आरोपी ने उन्हें एक ऑफर लेटर दिया, लेकिन वह फर्जी निकला। उन्होंने कोतवाली में शिकायत की। आरोपी ने 15 फरवरी 2025 को 35,000 रुपये और मई 2025 में 60,000 रुपये दिए। बाकी 79,000 रुपये जब मांगे तो आरोपी ने उनसे गाली गलौज की। मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल छोटे लाल ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos