{"_id":"69bc3460dab5e5de470d85eb","slug":"additional-coaches-will-be-added-in-padmavat-and-banaras-express-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146676-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पद्मावत और बनारस एक्सप्रेस में बढ़े रहेंगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पद्मावत और बनारस एक्सप्रेस में बढ़े रहेंगे अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अभी भी जारी है। इसकी वजह से ही एक बार फिर से रेलवे पद्मावत और बनारस बरेली एक्सप्रेस में लगे अस्थायी कोचों की अवधि विस्तार देने का निर्णय लिया है। वहीं, दून और सियालदह एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त अस्थायी स्लीपर कोच बढ़ाए गए हैं ताकि यात्रियों को ट्रेन के सफर में सहूलियत मिल सके।
अतिरिक्त कोच जुड़ने से न केवल स्लीपर क्लास के यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि जनरल बोगियों में भी दबाव कुछ कम होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 14207 मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच 21 से 27 मार्च तक, डाउन रूट पर ट्रेन 14208 में अतिरिक्त कोच 24 से 30 मार्च तक जुड़ा रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14235 बनारस-बरेली एक्सप्रेस में 21 से 27 मार्च तक और डाउन रूट पर ट्रेन 14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस में 22 से 28 मार्च तक अतिरिक्त कोच जुड़ा रहेगा।
इसके अलावा हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13009 में अतिरिक्त कोच 19 मार्च से पांच अप्रैल तक जोड़े जाएंगे, एक दिन 28 मार्च काे कोच नहीं जोड़ा जाएगा। डाउन रूट पर ट्रेन 13010 में अतिरिक्त कोच छह अप्रैल को छोड़ कर 21 मार्च से सात अप्रैल तक जोड़ा जाएगा। इसी तरह कोलकाता से जम्मूतवी के बीच चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस के ट्रेन 13151 में 18 मार्च से 31 मार्च तक 21 मार्च को छोड़कर और ट्रेन 13152 में 20 मार्च से दो अप्रैल तक 23 मार्च को छोड़ कर जोड़ा जाएगा।
Trending Videos