सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Contractor killed in bus and Scorpio collision

Hardoi News: बस और स्कॉर्पियो में भिड़ंत, ठेकेदार की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Contractor killed in bus and Scorpio collision
विज्ञापन
फोटो-40-रक्षविजय उर्फ नितिन बागी। संवाद
Trending Videos




फोटो-41-खंती में खड़ी बस। संवाद



फोटो-43-खंती में गई स्कॉर्पियो निकालने की मशक्कत करते ग्रामीण। वीडियोग्रैब
स्कॉर्पियो सवार दो लोग चोटिल, एक मेडिकल कॉलेज रेफर
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव कटरा मार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव कटरा मार्ग पर सतौथा के पास प्राइवेट बस और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। शुक्रवार शाम हुई घटना में दोनों वाहन खंती में चले गए। घटना में स्कॉर्पियो सवार ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


मूलरूप से मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर ज्यूरी निवासी रक्षविजय सिंह उर्फ नितिन बागी (42) कई वर्ष से शहर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर में रहते थे। वह विभिन्न विभागों में ठेकेदारी करते थे। शुक्रवार शाम वह अपनी स्कॉर्पियो से देहात कोतवाली क्षेत्र के दानियालगंज निवासी विवेक कुमार (35) और हरियावां थाना क्षेत्र के रारा निवासी संजय कुमार (50) के साथ पाली से हरदोई जा रहे थे। कार अमित कुमार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कटरा-उन्नाव मार्ग पर सतौथा के पास हरपालपुर की तरफ से आ रही बस और पाली की तरफ से जा रही स्कॉर्पियो टकरा गईं। टकराकर दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में स्कॉर्पियो सवार चारों लोग घायल हो गए और इन्हें सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। यहां नितिन बागी को मृत घोषित कर दिया गया। संजय कुमार को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अमित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि विवेक का उपचार चल रहा है। बस में सवार कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। बस हरपालपुर से फर्रुखाबाद जा रही थी। मृतक के परिवार में पत्नी रजनी और दो पुत्र हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed