सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against 14 named and 55 unknown persons in Gaura dispute

Hardoi News: गौरा में हुए विवाद में 14 नामजद, 55 अज्ञात पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
FIR against 14 named and 55 unknown persons in Gaura dispute
विज्ञापन
फॉलोअप
Trending Videos

- माधौगंज में रविवार शाम हुए विवाद में पुलिस ने दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रविवार शाम पंचायत चुनाव की रंजिश में हुई फायरिंग और मारपीट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के 14 लोगों को नामजद करते हुए 55 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उपनिरीक्षक शुभम सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उपनिरीक्षक शुभम सिंह ने बताया कि कि वह सिपाही हेमंत कुमार और विपुल चौधरी के साथ रविवार शाम गौरा गांव में मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव अपने समर्थकों मलिखान, रमेश यादव, रामसिंह, ओम प्रकाश, रतीराम, विपनेश व 30 अज्ञात लोगों के साथ गांव में घूमकर होली मिलन कर रहे थे। गौरा निवासी राम सिंह की बाइक से रतीराम को चोट लग गई। इसको लेकर आपस में विवाद हो गया। इसी दौरान रूप सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह अपने साथियों सुरेश गुप्ता, प्रदीप, अमन गुप्ता, राम सागर, मान सिंह, मुनित गुप्ता और वीरेंद्र सिंह व 25 अज्ञात लोगों के साथ आ गए। रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे। लाठी-डंडों से मारपीट के बाद एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देकर दोनों पक्ष भाग गए। मौके से पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव के के समर्थक से राइफल पुलिस ने कब्जे में ली है। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल उपनिरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कब्जे में ली गई राइफल के बारे में भी पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed