फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four lakh Tricolours will boost women's income.

Hardoi News: चार लाख तिरंगा महिलाओं की बढ़ाएंगे आमदनी

Sat, 08 Aug 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four lakh Tricolours will boost women's income.
हरदोई। हर घर तिरंगा अभियान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने का जरिया बनेगा। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जिले में चार लाख तिरंगे तैयार कराने का लक्ष्य दिया गया है। विकास खंडवार लक्ष्य तय होने के बाद स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने तिरंगा बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान में 19 विकास खंड में 168 स्वयं सहायता समूहों की 994 महिलाओं को तिरंगा झंडा तैयार करने का काम मिला है। समूहों की महिलाओं को उनकी क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार काम दिया गया है। तैयार किए जा रहे तिरंगों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन

समूह की महिलाओं ने कपड़े की कटिंग, सिलाई और तिरंगे को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को घर और आसपास के स्तर पर रोजगार मिलने के साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। इससे महिलाओं की अतिरिक्त आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तिरंगा झंडा बनवाए जाने का लक्ष्य समय से पूरा कराने के लिए समूहों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विकास खंड स्तर पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। तिरंगा झंडा बनाए जाने की प्रगति पर भी नजर रखी जाएगी। -कमलेश कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed