{"_id":"6a776c09ff6d4c68230f98cd","slug":"hopes-of-completing-the-work-on-time-washed-away-by-the-rain-hardoi-news-c-213-1-hra1001-154518-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बारिश में धुली समय से काम पूरा होने की उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बारिश में धुली समय से काम पूरा होने की उम्मीदें
विज्ञापन
फोटो 10: परजाऊ तालाब पर अमृत-2 का अधूरा काम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। नगर पालिका से कई नोटिस के बावजूद परजाऊ तालाब पर अमृत-2 का काम समय से पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। अब बरसात होने से काम पूरा होने की उम्मीद भी धुल गई है। अमृत-2 योजना में तालाब का सुंदरीकरण का कार्य करीब दो साल से अधूरा है।
नगर पालिका की ओर से साल 2023-24 में परजाऊ तालाब व सिंह भवानी तालाब को अमृत-2 योजना में शामिल किया गया है। शासन ने नगर पालिका के प्रस्ताव की स्वीकृति के साथ दोनों तालाबों के लिए 2.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। दोनों तालाबों का टेंडर कुमुद बिल्डर्स के नाम हुआ। फर्म ने तालाब सफाई के बाद कार्य रोका तो नोटिस जारी हुई। इसके बाद एक तरफ सीढ़ियां बनाकर कार्य बारिश में पानी भरने के कारण बंद कर दिया दिया गया।
इस बीच फर्म को कुल 1.34 करोड़ की तुलना में 26.74 लाख का भुगतान किया जा चुका है। कार्य रुकने पर फिर नोटिस जारी किया गया। इस पर संबंधित फर्म ने ट्यूबवेल से पानी निकलवाया। काम में लेट लतीफी से फिर बारिश का मौसम आ गया और कार्य रुका रह गया। इस बार बरसात से पहले ही कार्य पूर्ण करवाने के लिए अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने फरवरी में नोटिस जारी की जिसके बाद नए सिरे से पानी निकाल कर दो और किनारों पर सीढ़ियां बनाई गईं। किनारों पर ईंट बिछाने का काम पूर्ण करते-करते बारिश फिर शुरू हो गई और तालाब में पानी भर गया। एस्टीमेट में रेलिंग, ग्रिल, पाथवे- बेंच, पौधरोपण और लाइटिंग शामिल है जबकि अभी रेलिंग का कार्य तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
-- -
ईओ अमित कुमार ने बताया कि दोनों तालाबों को पूर्ण करने के लिए नोटिस जारी की जा चुकी हैं। जब तक एस्टीमेट के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं होगा पालिका इसे हैंडओवर नहीं करेगी।