{"_id":"6a776c4e15b8e4e2c30f88a6","slug":"skeleton-found-on-the-banks-of-the-ganga-two-families-lay-claim-to-it-hardoi-news-c-213-1-hra1021-154549-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गंगाघाट किनारे मिला कंकाल, दो परिवारों ने किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गंगाघाट किनारे मिला कंकाल, दो परिवारों ने किया दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। गंगा के मेहंदीघाट के किनारे ग्रामीणों को एक कंकाल मिला। कंकाल को लेकर गंगा में डूबे दो लोगों के परिजन ने दावा किया है। उपजिलाधिकारी का कहना है कि कंकाल का डीएनए टेस्ट कराकर पहचान कराई जाएगी।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद मेहंदीघाट पुल के करीब एक कंकाल पड़ा था। कंकाल का सिर धड़ से अलग था। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। उन्होंने बताया कि कंकाल मिलने की सूचना पर अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव निवासी ऋषि कुशवाहा (15) के परिजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को कुसुमखोर घाट पर गंगा स्नान के दौरान ऋषि डूबे गया था। उसका पता नहीं चल सका।
साथ ही बिलग्राम थाना क्षेत्र के गांव करेहका निवासी लालाराम (38) के परिजन भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को राजघाट पर स्नान के दौरान लालाराम डूब गए थे। उनका भी पता नहीं चल सका है। दोनों के परिजन अपने-अपने परिवार के शव का दावा करते हुए झगड़ने लगे। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी एन राम मौके पर पहुंचे और दोनों परिवारों को समझाया। एसडीएम ने बताया कि कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कंकाल काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।