{"_id":"69dbd6c4339b7bf6270eefc7","slug":"four-youths-were-arrested-for-allegedly-hiring-goons-to-clear-shops-for-rs-500-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147936-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दुकानें खाली कराने के लिए 500 रुपये में गुंडई के लिए बुलाए गए थे युवक, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दुकानें खाली कराने के लिए 500 रुपये में गुंडई के लिए बुलाए गए थे युवक, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर में बीते पांच अप्रैल को नवीन मंडी गेट के पास दुकान खाली कराने को हुई गुंडई में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों ने पुलिस को बताया कि 500 रुपये पर उन्हें दुकानें खाली कराने के लिए लाया गया था। खास बात यह है कि पुलिस अब तक एक भी नामजद आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। जो युवक रविवार को गिरफ्तार हुए हैं यह नामजद नहीं थे बल्कि अज्ञात में इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
बीते पांच अप्रैल को 10 महिलाओं समेत 65 लोगों ने मंडी के पास स्थित दुकानों को खाली कराने के लिए धावा बोल दिया था। चार दुकानों का सामान बाहर फेंककर दो दुकानों से रुपये भी लूटे थे। दुकान के अंदर भी तोड़फोड़ की थी। दुकानदार धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने वाजिद खेल निवासी जाहिर और उसके भाई हारिस, गिलजई निवासी सलमान सिद्दीकी, महुआ टोला निवासी तारिक और मूजागढ़ निवासी इमरान को नामजद करते हुए 10 महिलाओं और 50 अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली थीं। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के आश्वासन पर दुकानदार मान गए थे। अब पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
Trending Videos