सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the first phase, a list will be prepared by counting the houses.

Hardoi News: प्रथम चरण में मकानों की गिनती कराकर बनेगी सूची

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
In the first phase, a list will be prepared by counting the houses.
विज्ञापन
2011 के बाद 2021 में होने वाली जनगणना अब 2027 में कराई जा रही
Trending Videos

कर्मियों को मकानों की गणना और सूचीबद्ध किए जाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद समाचार एजेंसी
हरदोई। जनगणना-2027 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। पहले चरण में मकानों की गिनती कराते हुए सूचीबद्ध कराया जाएगा। जनगणना निदेशालय की तरफ से दी गई व्यवस्था में जिले में मकानों की गणना के लिए 134 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कार्मिकों को गणना के संबंध में प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
जनगणना कराए जाने की घोषणा के साथ ही प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। 2011 में जनगणना हुई थी। 2021 में होने वाली जनगणना अब साल-2027 में कराई जा रही है। जनगणना निदेशालय की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिले के प्रमुख जनगणना अधिकारी जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनगणना के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय से जुटा लिए जाने की प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना के लिए जरूरी तैयारियां को पूरा किए जाने के साथ ही चरणबद्ध किए जाने वाले कार्यों को भी समय से पूरा कराए जाने के इंतजाम जुटाने की अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जनगणना कार्य के पहले चरण में जिले के ग्रामीण और नगरीय मकानों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
जिला जनगणना अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि मकानों की गणना और सूचीबद्ध किए जाने के लिए 134 फील्ड कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कार्मिकों को मकानों की गणना और सूची तैयार किए जाने का प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 16 से 25 मार्च तक सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed