फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tantrik arrested for raping minor under the pretext of performing a ritual.

Hardoi News: झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, तांत्रिक गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tantrik arrested for raping minor under the pretext of performing a ritual.
सवायजपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के सिर में दर्द रहता है। दवा से राहत न मिलने पर पड़ोसी सतेंद्र के कहने पर वह बीते छह अगस्त की शाम बेटी को झाड़-फूंक कराने के लिए जैतापुर गांव स्थित आरोपी रामतीर्थ यादव के यहां ले गए थे। आरोप है कि तांत्रिक उनकी बेटी को एक कमरे में ले गया और तंत्र-मंत्र व पूजा करने लगा। रात करीब 10 बजे उसने पीड़िता के पिता को कमरे से बाहर कर दिया और अकेले पूजा करने की बात कही। कुछ देर बाद कमरे से बेटी के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता अंदर पहुंचे।
विज्ञापन

पीड़िता ने उन्हें बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद वह बेटी को लेकर घर चले गए थे। पीडि़त ने शनिवार को परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस में शिकायत की। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि आरोपी तांत्रिक पर पॉक्साे एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed