{"_id":"69f22fd105914626500ec522","slug":"two-youths-hanged-themselves-in-different-police-station-areas-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148905-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों ने लगाया फंदा
विज्ञापन
फोटो- 20- अशोक। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों मामलों में परिजन खुदकुशी की स्पष्ट वजह नहीं बता पाए। संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस ने युवकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर में सचिन (19) ने कमरे के अंदर गमछे से फंदा लगा लिया। पिता नंद किशोर ने बताया कि सचिन गांव में ही हेयर कटिंग सैलून चलाता था। मंगलवार शाम को घर आने के बाद वह कमरे में चला गया। काफी देर तक जब बाहर नहीं आया तो उन्होंने कमरे में देखा। कमरें में सचिन का शव फंदे से लटका देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक अपने दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। पिता ने बताया कि सचिन की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और न ही वह किसी तनाव में था।
दूसरे मामले में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के तारापुरवा निवासी छोटेलाल के पुत्र अशोक (18) का शव घर से दूर आम के पेड़ से लटका मिला। पिता ने बताया कि मंगलवार शाम अशोक खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। इस दौरान खेत में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटका मिला। अशोक अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा और खेती में पिता का हाथ बटाता था। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Trending Videos