{"_id":"69a4aa0ffa0740ea8607d83c","slug":"1441-patients-were-examined-at-the-jan-arogya-mela-hathras-news-c-56-1-hts1004-145296-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जन आरोग्य मेले में 1441 मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जन आरोग्य मेले में 1441 मरीजों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 30 प्राथमिक और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने मरीजों को सुबह व शाम की ठंड से बचने की सलाह दी। सर्दी व जुकाम होने पर गुनगुने पानी व अदरक-तुलसी की चाय का सेवन जैसे घरेलू नुस्खे बताए गए।
मेले में कुल 1441 मरीजों की जांच की गई। इनमें 688 पुरुष, 536 महिलाएं और 217 बच्चे शामिल रहे। इनमें बुखार के 146 व सर्दी-जुकाम संक्रमण के 181 मरीज रहे।
स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों में सबसे अधिक संख्या बुखार, गले में खराश और छाती के संक्रमण से ग्रसित लोगों की रही। सीएमओ डा. राजीव रॉय ने बताया कि कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण लोगों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसलिए स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं के साथ-साथ फैलते संक्रमण से बचाव के उपाय पर जोर दिया जा रहा है।
सिकंदराराऊ व सादाबाद में सबसे अधिक मरीज
उच्च प्राथमिक केंद्र सिकंदराराऊ में सबसे अधिक 98 तथा सादाबाद में 96 मरीज पहुंचे। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महमूदपुर पर 70 मरीज पहुंचे। सिकंदराराऊ में बुखार के सबसे अधिक 31 मामले सामने आए। यहां मलेरिया की जांच के लिए 13 रैपिड टेस्ट भी किए गए। जिले में कुल 32 लोगों की जांच हुई, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
अन्य बीमारियों के भी मरीज पहुंचे
स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को पेट संबंधी रोगों के 140, त्वचा के 174 मरीज पहुंचे। मेले के दौरान 103 गोल्डन कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनाए गए ताकि गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके। कुल 52 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं दी गईं। इनके अलावा 45 उच्च रक्तचाप और 30 एनीमिया के रोगियों की पहचान की गई।
- पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। अब पेट में भी दर्द हो रहा है। इसलिए दवा लेने आई हूं। - सुमन देवी, मेंडू
- मौसम बदलने के कारण सर्दी-जुकाम की चपेट में आ गया हूं। कई दिनों से परेशान हूं। अब गले में खराश है। - आशीष शर्मा, हाथरस जंक्शन
Trending Videos