सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sanitation workers go on strike in Hathras

Hathras: सीएम का आदेश, फिर भी होली पर नहीं मिली तनख्वाह, 600 कर्मचारी हड़ताल पर गए, सफाई व्यवस्था ध्वस्त

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 02 Mar 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस में सफाई कार्य नहीं हुआ। चौराहों व गलियों के नुक्कड़ पर गंदगी के ढेर देखने को मिले। शहर में गांधी तिराहा, भूरापीर चौराहा, नयागंज चौराहा, चामड़ गेट, बीएच ऑयल मिल रोड, आगरा रोड बस स्टैंड के निकट, मुरसान गेट, मधुगढ़ी, मोहनगंज, कमला बाजार आदि जगहों पर कूड़े के ढेर पड़े रहे।

Sanitation workers go on strike in Hathras
इगलास रोड पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी होली पर तनख्वाह नहीं मिलने से हाथरस नाराज 600 से अधिक सफाई कर्मचारी 1 मार्च की सुबह हड़ताल पर चले गए। इगलास अड्डा पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इससे शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने कर्मचारियों के खातों में चार-चार हजार रुपये डाले। इसके बाद भी कर्मचारी असुंतष्ट नजर आए और हड़ताल जारी रही।

Trending Videos


नगर पालिका में लगभग 600 सफाई कर्मचारी आउट सोर्सिंग पर हैं। इनमें 85 वाहन चालक व 35 सुपरवाइजर हैं। दिसंबर 2025 में नगर पालिका ने सफाई का टेंडर दिया है। इस नई फर्म ने जनवरी व फरवरी की तनख्वाह नहीं दी। आउट सोर्सिंग सफाई यूनियन के अध्यक्ष ओम कुमार पाथरे ने बताया कि 28 फरवरी की शाम तक तनख्वाह देने का आश्वासन दिया गया था। ठेकेदार व नगर पालिका के अधिकारियों से भी वार्ता की, लेकिन किसी भी कर्मचारी की तनख्वाह नहीं आई, इस कारण रविवार से सभी ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी को लगभग 11 हजार व सुपरवाइजर चालक को 12 हजार रुपये मिलते हैं। इतने में घर खर्च चलाना मुश्किल होता है। इस पर भी समय से तनख्वाह न मिले तो सफाई कर्मचारियों का परिवार त्योहार कैसे मनाएं।

शहर में लगे गंदगी के ढेर
शहर में रविवार की सुबह सफाई कार्य नहीं हुआ। चौराहों व गलियों के नुक्कड़ पर गंदगी के ढेर देखने को मिले। शहर में गांधी तिराहा, भूरापीर चौराहा, नयागंज चौराहा, चामड़ गेट, बीएच ऑयल मिल रोड, आगरा रोड बस स्टैंड के निकट, मुरसान गेट, मधुगढ़ी, मोहनगंज, कमला बाजार आदि जगहों पर कूड़े के ढेर पड़े रहे।
हाथरस में लगा गंदगी का ढेरहड़ताल की जानकारी पर सफाई ठेकेदार ने कर्मचारियों के खाते में चार-चार हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद भी कर्मचारी असंतुष्ट नजर आए और हड़ताल जारी रही। ओम पाथरे ने कहा कि दो महीने में चार हजार रुपये से सफाई कर्मचारी के घर राशन भी नहीं आ पाएगा। उन्होंने कहा कि वाटर वर्क्स में ठेकेदार के कर्मचारियों को 28 फरवरी को ही एक माह का वेतन व एडवांस बतौर पांच हजार रुपये दिए गए हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार ठीक नहीं। हड़ताल जारी रहेगी।

पालिका से भुगतान न होने के कारण वेतन नहीं दिया गया
ठेकेदार सत्यवीर सिंह ने बताया कि नगर पालिका से भुगतान न हो पाने के कारण सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा सका है। पालिका में पता किया तो पोर्टल की दिक्कत बता रहे हैं। कर्मचारियों को समझाते हुए रविवार को अपने पास से चार-चार हजार रुपये डाले गए हैं। इसके बाद लिमिट पूरी हो गई थी। लिमिट खुलने पर सोमवार को फिर से भुगतान किया जाएगा। बैंक बंद होने के कारण भी समस्या सामने आ रही है। कर्मचारियों को उनका पूरा वेतन दिया जाएगा।

कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का भुगतान रह गया था। रविवार की दोपहर उनके खाते में भी रुपये डाल दिए गए हैं। स्थाई व संविदा कर्मियों का भुगतान नगर पालिका 28 फरवरी को कर चुकी है। कर्मचारियों को समझाया गया है। - रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद हाथरस
शहर में वैसे भी गंदगी व्याप्त रहती है। थोड़ी बहुत सफाई होती है, रविवार को वह भी नहीं हुई। चौराहा पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। - ओमप्रकाश, रामलीला ग्राउंड
नाले-नालियां गंदगी से अटे पड़े हैं। इनकी समय से सफाई नहीं होती। रविवार को सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने से बाजार में झाडू भी नहीं लगी। हर जगह गंदगी है। - मुकुल वार्ष्णेय, बांस मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed