{"_id":"69a56ca3cadc0aeae6099601","slug":"daughters-in-law-accused-of-instigating-son-to-commit-suicide-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बहुओं पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बहुओं पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
ससुर ने बहुओं पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस जंक्शन के गांव पवलोई में संदिग्ध हालत में हुई अभय चौधरी की मौत मामले में पिता जय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में मृतक की पत्नी, भाभी व पत्नी के जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
Trending Videos
जय सिंह ने बताया कि 12 नवंबर 2024 को उन्होंने अपने छोटे अभय चौधरी की शादी करिश्मा पुत्री राकेश निवासी मांगरू, चंदपा से की थी। करिश्मा की बड़ी बहन रश्मि से अभय के भाई विवेक की शादी हुई थी। दोनों शादियां एक साथ हुई थीं, लेकिन शादी के दस महीने बाद करिश्मा को विदा कर लाए थे। जय सिंह का आरोप है कि करिश्मा के आते ही घर में झगड़े शुरू हो गए। दोनों बहनें उनके बेटों के साथ रहना नहीं चाहती थीं तथा आए दिन परेशान करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि इन्हीं तीनों के कारण उनके बेटे ने आत्महत्या की है। किशनवीर के साथ उसका एक साथी और भी था। पुलिस ने करिश्मा, रश्मि, किशनवीर निवासी मिर्गामई, हाथरस जंक्शन के अलावा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।
