सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus collided with Max loaded with animals

Hathras Accident: पशुओं से भरी मैक्स में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, महिला समेत नौ घायल

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 02 Mar 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

कासगंज रोड स्थित हाईवे पर आगे जा रही पशुओं से लदी मैक्स में बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स डिवाइडर से टकरा गई। बस में बैठी सवारियां आगे की सीटों से जा टकराई।

Roadways bus collided with Max loaded with animals
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज रोड स्थित हाईवे पर 28 फरवरी रात एटा की तरफ जाती हुई रोडवेज बस ने पशुओं से भरी मैक्स में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में बैठी एक महिला समेत नौ लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से गंभीर स्थिति में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Trending Videos


रात लगभग नौ बजे एक रोडवेज बस तेजी से एटा की तरफ जा रही थी। कासगंज रोड स्थित हाईवे पर आगे जा रही पशुओं से लदी मैक्स में बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स डिवाइडर से टकरा गई। बस में बैठी सवारियां आगे की सीटों से जा टकराई। कुछ लोग शीशे से टकरा गए। टक्कर की तेज आवाज होते ही लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से घायल कृष्ण पाल सिंह निवासी अलीगंज एटा, जितेंद्र निवासी जैथरा एटा, गौरव निवासी खीरी लखीमपुर, आदिल निवासी शाहजहांपुर, आशीष निवासी जैथरा, हरेंद्र निवासी फतेहगढ़, कमलेश सिंह निवासी गाजियाबाद, कृष्ण पाल सिंह निवासी शाहजहांपुर, मिथिलेश पत्नी छोटेलाल निवासी जैथरा एटा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed