सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Another bus from Hathras to Barsana

UP Roadways: हाथरस से बरसाना के लिए चलाई एक और बस, अब दो बस हो रहीं संचालित

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 22 Mar 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस से बरसाना के लिए अभी तक एक रोडवेज बस चलती थी, अब एक बस और बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं, डिपो अधिकारी अब इन दोनों बसों का संचालन बरेली तक करने की तैयारी में जुटे हैं।

Another bus from Hathras to Barsana
हाथरस डिपो रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस से बरसाना के लिए यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अब डिपो अधिकारियों ने इस मार्ग पर एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू कर दिया है। दो बसों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली है।

Trending Videos


हाथरस से प्रतिदिन श्रीधाम बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर त्योहारों और सप्ताह के अंतिम दिनों में बसों में बरसाना जाने वाले यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। रोडवेज बसों की कमी से यात्रियों को निजी या डग्गेमार वाहनों से सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने इस मार्ग पर एक और बस चलाने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, डिपो अधिकारी अब इन दोनों बसों का संचालन बरेली तक करने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए रूट प्लान और समय सारिणी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि बरेली तक बसों का संचालन शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को भी सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed