सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   As the weather changed, the market for coolers and ACs cooled down.

Hathras News: मौसम बदला तो ठंडा पड़ा कूलर-एसी का बाजार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
As the weather changed, the market for coolers and ACs cooled down.
शहर की एक दुकान पर बिक्री के लिए रखे कूलर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार की रौनक भी फीकी पड़ गई है। तापमान में गिरावट और सुबह-शाम ठंडक बढ़ने से कूलर और एसी की बिक्री पर सीधा असर पड़ा है।
Trending Videos



कुछ दिन पहले तक बढ़ती गर्मी के चलते बाजार में कूलर-एसी की मांग चरम पर थी। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रहती थी और एक दुकान से रोजाना चार से पांच कूलर तक बिक रहे थे। लेकिन मौसम में बदलाव के साथ ही बिक्री पर ब्रेक लग गया है। अब हालत यह है कि ग्राहक दाम पूछने तक कम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने गर्मी को देखते हुए पहले ही पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया था, लेकिन अचानक मौसम ठंडा होने से बिक्री ठप हो गई है। इससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यदि आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ता है तो बाजार में दोबारा रौनक लौट सकती है। फिलहाल मौसम की ठंडक ने कारोबारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।




. पिछले हफ्ते तक बिक्री काफी अच्छी थी, लेकिन मौसम ठंडा होते ही ग्राहक कम हो गए हैं। अब दिनभर इंतजार करना पड़ रहा है। — दीपक अग्रवाल, व्यापारी



. गर्मी को देखते हुए स्टॉक बढ़ाया था, लेकिन मौसम बदलने से बिक्री पर असर पड़ा है। ग्राहक अब सिर्फ जानकारी लेकर जा रहे हैं। दिलीप अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed