फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Body found on railway track; stolen bike lying nearby.

Hathras News: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पास पड़ी थी चोरी की बाइक

Sun, 02 Aug 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 02 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Body found on railway track; stolen bike lying nearby.
 ट्रेन की चपेट में आने से व्य​क्ति की मौत के बाद बाइक के पास लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस को ट्रैक के पास एक बाइक भी खड़ी मिली, जिस पर पुलिस लिखा था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि यह बाइक चार साल पहले मथुरा के छाता से चोरी हुई थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका है। शनिवार की सुबह करीब सात बजे रेलवे के प्वाइंट मैन ने शव देखा, और जीआरपी सहित कोतवाली हाथरस गेट को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव हतीसा उद्यान विभाग से आगे पेट्रोल पंप के सामने झाड़ियों में पड़ा था। बाइक के पास शराब का पौवा, पानी और गुटका के पाउच भी मिले।
विज्ञापन

शराब के नशे में ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
सीओ ने आशंका जताई कि युवक शराब पीने के बाद ट्रेन की चपेट में आया। यह भी आशंका है कि शराब पीने के दौरान उसके साथ अन्य लोग रहे हों और उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया हो। बाइक पर नंबर नहीं था, जिसके इंजन नंबर से मालिक का पता चला। मालिक ने बताया कि वह छाता जिला मथुरा का निवासी है और उसकी बाइक चार साल पहले चोरी हुई थी। बाइक के शॉकर पर मुरसान के मिस्त्री की चिट भी मिली है। पुलिस इन सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed