{"_id":"6a6ded4f289deb8a9004b7de","slug":"wires-stolen-from-farmers-tube-wells-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन गांव में चोरों का आतंक, पांच किसानों के नलकूप से तार काट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन गांव में चोरों का आतंक, पांच किसानों के नलकूप से तार काट ले गए चोर
Sat, 01 Aug 2026 06:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:28 PM IST
सार
चोर सहपऊ के तीन गांव से पांच किसानों के नलकूप से तार चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। रात के समय क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ के गांव नगला बिहारी, गढ़ी जुलिया और नगला सुखराम में पांच किसानों के नलकूप से शुक्रवार की रात चोर तार काटकर ले गए हैं। शनिवार सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित किसानों की ओर से सहपऊ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
गांव नगला बिहारी निवासी शशिकांत कुशवाह और संतोष कुमार ने करीब 80 मीटर तार, गांव नगला सुखराम के जितेंद्र सिंह, गांव बुर्जनौजी के पूर्व प्रधान हरवीर सिंह और गढ़ी जुलिया के खजान सिंह ने भी 20-20 मीटर से अधिक तार की चोरी होने की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने चोरों की तलाश की जा रही है। रात के समय क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन