फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Coin black marketing busted in Hathras

Hathras: सिक्कों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, पुस्तक विक्रेता के यहां से मिले 35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे

Sat, 01 Aug 2026 06:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 01 Aug 2026 06:47 PM IST
सार

पुलिस और प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले नयागंज स्थित दुकान पर तलाशी ली, जिसके बाद हनुमान गली स्थित उसके मकान पर धावा बोला। मौके से 5 और 10 रुपये के सिक्कों का भारी जखीरा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Coin black marketing busted in Hathras
सिक्कों से भरे बोरे - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के बीचों-बीच हनुमान गली में बड़े पैमाने पर चल रहे सिक्कों की कालाबाजारी के काले कारोबार का प्रशासन ने भंडाफोड़ किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह की अगुवाई में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने हनुमान गली स्थित पुस्तक विक्रेता सोनू समाधिया पुत्र नवीन समाधिया के ठिकानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले नयागंज स्थित दुकान पर तलाशी ली, जिसके बाद हनुमान गली स्थित उसके मकान पर धावा बोला। मौके से 5 और 10 रुपये के सिक्कों का भारी जखीरा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मकान और दुकान से सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


शुरूआती जांच में सामने आया है कि यहां 5 व 10 रुपये के सिक्कों का लेन-देन गिनती से नहीं बल्कि तोल के हिसाब से किया जाता था। प्राथमिक पड़ताल के अनुसार इन सिक्कों को बड़ी मात्रा में जमा कर दिल्ली भेजा जा रहा था। प्रशासन अब इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रहा है कि कहीं इन सिक्कों को गलाने के उद्देश्य से तो इकट्ठा नहीं किया जा रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और बरामद सिक्कों की गिनती व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed