सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Delivered a powerful message to beware of superstition.

Hathras News: अंधविश्वास से सावधान रहने का दिया सशक्त संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 03 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Delivered a powerful message to beware of superstition.
रामेश्वर दास कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक पेश करतीं छात्राएं। संवाद  - फोटो : College
विज्ञापन
रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज–5, लेवल–2 के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्राओं ने नाटक के जरिये अंधविश्वास से सावधान रहने का संदेश दिया।
Trending Videos




कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव के निर्देशन एवं नोडल प्रभारी डॉ. अंजू आर्य के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य थीम अंधविश्वास से सावधान : जागरूक नारी, सुरक्षित नारी रही। छात्राओं ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास, कुरीतियों और ढोंग के खिलाफ सशक्त संदेश प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह दिखाया गया कि किस प्रकार अंधविश्वास महिलाओं के जीवन को प्रभावित करता है और उन्हें शोषण का शिकार बना सकता है। कार्यक्रम में कुल 32 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से पांच छात्राओं ने मंच पर प्रभावशाली ढंग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अमृता सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed