{"_id":"6a42dca543f3e2094c0d8a9b","slug":"district-hospital-faces-power-outage-patients-left-distressed-hathras-news-c-56-1-hts1004-150638-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ठप रही जिला अस्पताल की बिजली, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ठप रही जिला अस्पताल की बिजली, मरीज रहे परेशान
Tue, 30 Jun 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी आते ही जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है। सोमवार की सुबह भी जिला अस्पताल परिसर में बिजली आपूर्ति नहीं थी। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण आनन-फानन दूसरे ट्रांसफार्मर पर जिला अस्पताल का लोड शिफ्ट किया गया।
दोपहर बाद तक टीबी अस्पताल, ब्लड बैंक, डीटीओ व आवासों की बिजली प्रभावित रही, जिससे मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा। बढ़ते लोड व जिला अस्पताल के स्वतंत्र फीडर पर बस्तियों की भी बिजली का लोड डालने के कारण बार-बार यह दिक्कत आ रही है।
प्रगतिपुरम बिजली घर से जिला अस्पताल को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं। इसके लिए स्वतंत्र फीडर भी है, लेकिन इसी लाइन पर बिजली निगम ने आसपास के इलाके जैसे मोहल्ला श्रीनगर, कैलाश नगर, रमनपुर आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति दे रखी है। नतीजा यह है कि अस्पताल को निर्बाध आपूर्ति मुहैया नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
गर्मियों में एसी व मशीनों का लोड बढ़ने के कारण लाइन में फॉल्ट होने लगते हैं। एक महीने में यह तीसरी बार है, जबकि अस्पताल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। अत्यधिक लोड के कारण शनिवार की शाम को ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट हुआ था, जिससे ट्रांसफार्मर फुंक गया।
रविवार को पूरे दिन जिला अस्पताल परिसर में बिजली नहीं आई। वार्ड में जनरेटर से आपूर्ति की गई। बाद में लोड दूसरे ट्रांसफाॅर्मर पर शिफ्ट कर जिला अस्पताल को आपूर्ति दी गई, लेकिन आवास व अन्य भवनों की आपूर्ति बाधित रही।
टीबी अस्पताल व डीटीओ में परेशान हुए मरीज
बिजली न होने के कारण सोमवार को टीबी अस्पताल में आपूर्ति का भार जनरेटर पर रहा, जिससे खून की जांच आदि कार्य प्रभावित रहे। लगातार चलने के कारण जनरेटर को बीच में बंद भी किया गया। टीबी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा। इधर, जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय (डीटीओ) में इनवर्टर सप्लाई भी ठप हो गई, जिससे यहां दवा लेने आने वाले टीबी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीटी स्कैन में खराबी, हुई मरीजों को परेशानी
बिजली की इस आंख-मिचौली के बीच जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन के सॉफ्टवेयर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। सॉफ्टवेयर क्रैश होने के कारण सुबह से ही सीटी स्कैन का काम पूरी तरह ठप रहा। दूर-दराज से आए गंभीर मरीज और उनके परिजन दोपहर तक मशीन ठीक होने का इंतजार करते रहे। इस कारण दोपहर तक एक भी सीटी स्कैन नहीं हो सका। दोपहर 12 बजे तक 34 लोग सीटी स्कैन के लिए पहुंच चुके थे, जिनमें से कई इंतजार कर लौट गए।
फीडर पर आबादी वाले इलाकों का लोड डालने के संबंध में विद्युत अधिकारियों से बात की जा चुकी है। एक ट्रांसफाॅर्मर खराब हुआ था, जिससे अस्पताल परिसर के कुछ हिस्से की आपूर्ति बाधित रही। दोपहर तक टीबी अस्पताल की भी आपूर्ति सुचारू हो गई थी। केवल आवासों की बिजली शाम तक बाधित रही। सीटी स्कैन की खराबी भी दोपहर तक दूर करा दी गई।
-डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस