{"_id":"6a42d7d3e5cc868a2a06dbc3","slug":"driver-panicked-upon-seeing-a-snake-in-the-car-and-drove-it-into-a-ditch-hathras-news-c-2-1-mrt1037-1008663-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार में सर्प देख फूले चालक के हाथ-पांव, गड्ढे में उतारी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार में सर्प देख फूले चालक के हाथ-पांव, गड्ढे में उतारी कार
Tue, 30 Jun 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास क्षेत्र के जवार गांव के निकट नई हाईवे टोल पर रविवार को एक कार में चालक को सर्प दिखा तो वह घबरा गया और हड़बड़ाहट में उसने कार सड़क किनारे गड्ढे में उतार दी और खुद कार से बाहर निकल आए। नाग की मौत पर नागिन के बदला लेने के किस्से से घटना को जोड़ दिया। वन विभाग का दावा है कि यह केवल इत्तफ़ाक़ है। बदला लेने की बात अंधविश्वास और भ्रम है, हकीकत में ऐसा नहीं होता।मथुरा जिले के कोसीकलां निवासी कबाड़ व्यापारी सद्दाम हुसैन ने तीन दिन पहले उनके प्लॉट की सफाई के दौरान खड़ी कार के नीचे नाग-नागिन का एक जोड़ा बैठा था। कार निकालते समय एक टायर के नीचे आने से नाग की मौत हो गई थी। नागिन काफी देर तक मृत नाग के पास बैठी रही। उन्होंने मृत नाग को नाले में फेंक दिया था।
रविवार को उनके बेटे का जन्मदिन था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि तैयारियों के दौरान घर के गेट पर भी नागिन दिखाई दी थी, जिससे परिवार दहशत में आ गया। सद्दाम ने बताया कि रविवार को वह कार से बरेली जाने के लिए निकले, तो टोल प्लाजा पार करने के बाद उन्हें कार की बगल वाली सीट पर नागिन दिखी।
उनका दावा है कि नागिन की पूंछ खिड़की में फंसी होने के कारण वह उन तक नहीं पहुंच सकी। सड़क किनारे कुछ देर इंतजार करने के बाद उन्होंने पास के गांव से कुछ लोगों को बुलाया गया। इन लोगों ने काफी मशक्कत के बाद नागिन को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। सद्दाम ने यह भी बताया कि तीन वर्ष पहले उनकी पत्नी हसीना को भी सांप ने डंस लिया था। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई थी।
विज्ञापन
सर्प नहीं कर सकता चेहरा याद
वन विभाग का कहना है कि नाग-नागिन के बदला लेने की कहानी केवल किंवदंती है। इन्हें कैसे पता कि मरने वाला नाग था और दूसरी नागिन, यह एक इत्तफ़ाक़ हो सकता है। विज्ञान कहता है कि सर्पों का दिमाग बहुत छोटा और कम विकसित होता है। उसमें चेहरा याद रखने या बदला लेने की सोचने की क्षमता नहीं होती।
ठंडी जगह की तलाश में गर्मी में बाहर निकल आते
प्रभागीय वनाधिकारी राकेशचंद्र यादव का कहना है कि गर्मी अत्यधिक है। सर्प इस मौसम में ठंडी जगह की तलाश में रहते हैं। मकान व वाहन उन्हें बाहरी परिवेश की अपेक्षा कहीं अधिक ठंडे महसूस होते हैं, इसलिए इस मौसम में घरों व कार में सांप निकलने की घटनाएं सामने आती हैं।